शहडोल:दागना कुप्रथा रोकने कलापथक द्वारा आयेाजित हुआ जनजाकरूकता कार्यक्रम

 
दागना कुप्रथा रोकने कलापथक द्वारा आयेाजित हुआ जनजाकरूकता कार्यक्रम


शहडोल। दागना कुप्रथा रोकने हेतु कलेक्टर तरुण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर, ब्यौहारी, बुढार एवं गोहपारू के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत खम्हरिया एवं बोड़री  सहित अन्य ग्राम पंचायतो में कलापथक दल द्वारा गीत गाकर दागना कुप्रथा रोकने हेतु जागरूक किया गया।  साथ ही बाताया गया कि बच्चों को दागना कानूनन अपराध है, बच्चों को दागने पर संबंधितों के विरूद्व 1 लाख रूपये का जुर्माना और 3 साल की सजा हो सकती है, यादि  कोई बच्चा बीमार होता है तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और डॉक्टर की सलाह से उपचार कराएं।
 

Post a Comment

أحدث أقدم