शहडोल:लक्ष्य से अधिक धनराशि के योगदान पर कलेक्टर शहडोल हुऐ सम्मानित


लक्ष्य से अधिक धनराशि के योगदान पर कलेक्टर शहडोल हुऐ सम्मानित



शहडोल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल  मंगूभाई पटेल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस में लक्ष्य राशि से अधिक धनराशि का योगदान करने पर कलेक्टर तरूण भटनागर को प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी से भोपाल में सम्मानित किया है। कलेक्टर शहडोल की ओर से सम्मान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले० कर्नल धीरेन्द्र कुमार (से०नि०) ने प्राप्त किया। शहडोल जिले को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के लिए रूपये 4,26,000/- का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके जिस पर 4,26,550 रूपये का योगदान दिया गया है, जो लक्ष्य राशि का 100.13 प्रतिशत है। राज्यपाल से प्राप्त ट्राफी एवं प्रशंसा पत्र जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले० कर्नल धीरेन्द्र कुमार (से०नि०) द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर  तरूण भटनागर को भेंट किया गया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कल्याण संयोजक ओंकार गवली सहित जिले के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Post a Comment

أحدث أقدم